Thursday, June 25, 2020

श्री शुभ सम्वत् 2076-77 ईसवीय सन् 2020 के व्रत-उपवास-त्यौहार

            जनवरी-2020        
01.बुध-सतगुरू श्री गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव प्रारम्भ। ईसाई नव वर्ष दिवस। ईसवीय सन् 2020 प्रारम्भ।
02.गुरू-सतगुरू श्री गोविन्द सिंह जयन्ती। बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 28/19 पर।
03.शुक्र-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत। शाकम्भरी यात्रा। शाकम्भरी देवी नवरात्रारम्भ। शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में 17/23 पर।  
04.शनि-गुरू पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 16/18 पर।        
05.रवि-शाम्ब दशमी (उड़ीसा)। सूर्य पूजा (उड़ीसा)। रवि दशमी पर्व।
06.सोम-पुत्रदा एकादशी व्रत सबका। श्री हरि जयन्ती। मन्वादि।
08.बुध-प्रदोष व्रत। शुक्र कुम्भ राशि में 28/23 पर। 
09.गुरू-गुरू उदय पूर्व में 28/22 पर। 
10.शुक्र-स्नान-दान-व्रतादि की पौषी पूर्णिमा। पुष्याभिषेक यात्रा। शाकम्भरी। शाकम्भरी जयन्ती। शाकम्भरी देवी नवरात्र समाप्त। शाकम्भरी यात्रा समाप्त। पौष-मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त।
माघ मास कृष्ण पक्ष 
11.शनि-माघ कृष्ण पक्षारम्भ। माघ-मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। माघ मास भर प्रयाग में त्रिवेणी या काशी के दशाश्वमेध घाट पर स्नान करना चाहिए। तिलपात्र दान। सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 19/35 पर। बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 10/59 पर।
12.रवि-श्री स्वामी विवेकानन्द जयन्ती
13.सोम-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 20/19 पर। सौभाग्य सुन्दरी व्रत। संकट हर गणपति व्रत। गौरी चतुर्थी व्रत। श्री गणेश जी की उत्पत्ति। तिलकुटी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। लोहड़ी। बुध मकर राशि में 11/34 पर।
14.मंगल-सूर्य की मकर संक्रान्ति 26/08 पर। चन्द्र-दर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का पुण्यकाल अगले दिन।      निरयण सूर्य उत्तरायण और संकल्पादि में प्रयोजनीय शिशिर ऋतु प्रारम्भ। धनु (खर) मास समाप्त। शुक्र शतभिषा नक्षत्र में 15/57 पर।
15.बुध-संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से 08/32 तक। (खिचड़ी पर्व)। काष्ठ-अन्न-तिल दान। काशी के दशाश्वमेध घाट व प्रयाग में स्नान। गंगासागर यात्रा। तिल संक्रान्ति (खिचड़ी)। पोंगल। केतु (वक्री) मूल नक्षत्र में 21/34 पर।    
16.गुरू-संक्रान्ति करिदिन।
17.शुक्र-अष्टका श्राद्ध, पार्वण की तरह विधि। अन्वष्टका। श्री स्वामी विवेकानन्द जयन्ती (तिथि अनुसार)। श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती। कालाष्टमी। 08 तिथि क्षय।
19.रवि-रवि दशमी पर्व। मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र में 14/32 पर। बुध श्रवण नक्षत्र में 10/41 पर।
20.सोम-षटतिला एकादशी व्रत सबका। सूर्य सायन कुम्भ राशि में 20/18 पर। 
21.मंगल-तिल द्वादशी। राष्ट्रीय माघ मासारम्भ। सूर्य की अभिजित प्रवृत्ति 14/44 पर। 
22.बुध-प्रदोष व्रत। मेरू त्रयोदशी व्रत (जैन)। आदिनाथ निर्वाण दिवस (जैन)।
23.गुरू-रटन्ती कालिका पूजन। मास शिवरात्रि व्रत। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती।    
24.शुक्र-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। मौनी अमावस्या। प्रयाग या काशी के दशाश्वमेध घाट पर स्नान। महोदय पर्व। अन्वाधान। त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा)। द्वापर युगादि। सूर्य श्रवण नक्षत्र में 21/51 पर।
माघ मास शुक्ल पक्ष
25.शनि-माघ मास शुक्ल पक्षारम्भ। गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ। श्री बल्लभावतार। बल्लभ जयन्ती। माघ के सम्पूर्ण स्नान में असमर्थ व्यक्तियों को आज से तीन दिन तक गंगा में स्नान करना चाहिये। सूर्य की अभिजित निवृत्ति 18/20 पर। शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 17/08 पर।
26.रवि-चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। भारतीय गणतन्त्र दिवस। बुध धनिष्ठा नक्षत्र में 29/04 पर।
27.सोम-गौरी तृतीया। हिजरी जमादि उस्सानी 6 माह शुरू। बुध उदय पश्चिम में 20/14 पर।  
28.मंगल-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। भौम-अंगारकी पर्व। वरद 04। तिल 04। कुन्द 04। कुन्द पुष्प से देव पूजा। सोपपदा। वेदारम्भ में अनध्याय। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। 03 तिथि वृद्धि। लाला लाजपत राय जयन्ती। 
30.गुरू-बसंत पंचमी। श्री पंचमी। वागीश्वरी जयन्ती। सरस्वती पूजा। तक्षक पूजा। रतिकाम महोत्सव। महात्मा गाँधी (बापू निर्वाण दिवस)। सर्वोदय पखवारा शुरू। बुध कुम्भ राशि में 26/54 पर।  
31.शुक्र-मन्दार षष्ठी। श्री शीतलाषष्ठी (बंगाल)।
फरवरी-2020
01.शनि-अचला सप्तमी व्रत। रथ 07। पुत्र 07। मन्वादि 07। विधान 07। आरोग्य 7। अरूणोदय में गंगा स्नान। श्री माधवाचार्य जयन्ती। चन्द्रभागा 7 (उड़ीसा)। नर्मदा जयन्ती।
02.रवि-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। भीष्माष्टमी। भीष्मोद्देश्य से तर्पण। शुक्र मीन राशि में 26/18 पर। शनि उदय पूर्व में 14/13 पर।   
03.सोम-महानन्दा नवमी। श्री हरसू ब्रह्मदेव पुण्य तिथि (चैनपुर) रोहतास (कैमूर-बिहार)। बुध शतभिषा नक्षत्र में 29/26 पर।        
05.बुध-जया एकादशी व्रत सबका। भैमी 11 बंगाल। भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर)। शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 21 /55 पर।
06.गुरू-भीष्म द्वादशी। भीष्मोद्देश्य से तर्पण। तिल द्वादशी। तिलोत्पत्ति। सोपपदा 12। वेदारम्भ में अनध्याय। सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में 24/57 पर।
07.शुक्र-प्रदोष व्रत। कल्पादि 13। मरूस्थल मेला 3 दिन (जैसलमेर) राजस्थान। मंगल मूल नक्षत्र व धनु राशि में 27/51 पर।       
09.रवि-स्नान-दान-व्रतादि की माघी पूर्णिमा। भक्त रविदास जयन्ती। भैरवी जयन्ती। तिल दान। तिल पात्र दान। माघी मासम् (दक्षिण भारत)। ललिता जयन्ती। भैरव जयन्ती। अन्वाधान। माघ मासीय स्नान-दान-व्रत-यम नियमादि समाप्त।
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष
10.सोम-फाल्गुन मास कृष्ण पक्षारम्भ। माघ मासीय व्रत का पारण। फाल्गुन-मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। 02 तिथि क्षय। 
12.बुध-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/17 पर। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।
13.गुरू-श्री सीताराम दास आेंकारनाथ महाराज का जन्मोत्सव (बंगाल)। आेंकार पंचमी। सूर्य की कुम्भ संक्रान्ति 15 /03 पर। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल 08/39 से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से सूर्यास्त तक। गो, अन्न-दान, गोदावरी में स्नान।
15.शनि-कालाष्टमी।
16.रवि- श्री सीताष्टमी। जानकी जयन्ती। अष्टका श्राद्ध। अन्य अष्टका में असमर्थ व्यक्तियों को करना चाहिये। अन्वष्टका। बुध वक्री 30/21 पर।
17.सोम-समर्थ गुरू श्री रामदास जयन्ती। श्री रामदास नवमी। शुक्र रेवती नक्षत्र में 08/03 पर।
18.मंगल-स्वामी दयानन्द जयन्ती।
19.बुध-विजया एकादशी व्रत सबका। सूर्य शतभिषा नक्षत्र में 29/30 पर। सूर्य सायन मीन राशि में 10/19 पर।
20.गुरू-प्रदोष व्रत। राष्ट्रीय फाल्गुन मासारम्भ। बुध अस्त पश्चिम में 17/49 पर।  
21.शुक्र-महाशिवरात्रि व्रत (महानिशीथ काल 23/45 से 24/36 तक )। चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा। वैद्यनाथ जयन्ती। ऋषि बोधोत्सव। आर्य समाज सप्ताह प्रारम्भ। कृतिवासेश्वर दर्शन पूजन। श्री ताम्बेश्वर मंदिर सिद्ध पीठ ट्रस्ट (फतेहपुर) में महारूद्राभिषेक। 
23.रवि-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। अन्वाधान।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष
24.सोम-फाल्गुन मास शुक्ल पक्षारम्भ।
25.मंगल-परमहंस स्वामी रामकृष्ण जयन्ती। फुलरिया दूज। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ।
26.बुध-पं. लेखराम वीर तृतीया जयन्ती। हिजरी रज्जब 7 माह शुरू। अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती सज्जरी अलह के मजार पर उर्स का मेला शुरु।   
27.गुरू-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। मंगल पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 13 /10 पर।
28.शुक्र-ब्रह्मर्षि याज्ञवल्क्य जयन्ती। शुक्र अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि में 25/32 पर। 04 तिथि वृद्धि।
29.शनि-आर्य समाज सप्ताह समाप्त।
मार्च-2020
01.रवि-गो रूपिणी षष्ठी (बंगाल)। आचार्य सुन्दर साहिब पुण्य तिथि (सच्चिदानन्द सम्प्रदाय)। 
03.मंगल-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत। होलाष्टकारम्भ। अष्टान्हिका प्रारम्भ (जैन)। बुध (वक्री) धनिष्ठा नक्षत्र में 13/22 पर। बुध उदय पूर्व में 28/37 पर। 
04.बुध-श्री दुर्गाष्टमी व्रत का पारण। सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 11/42 पर।              
05.गुरू-फागु दशमी (उड़ीसा)। श्री हरि जयन्ती।
06.शुक्र-आमलकी एकादशी व्रत सबका। रंगभरी एकादशी। श्री काशी विश्वनाथ श्रृंगार दिवस। बिड़कुला ढाल थापड़ा (भद्रा के बाद)।
07.शनि-गोविन्द द्वादशी। शनि प्रदोष व्रत (पुत्रार्थियों को यह व्रत करना चाहिए)। श्याम बाबा खाटू वाले का मेला (राजस्थान)। गुरू उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 30/07 पर।  
08.रवि-14 तिथि क्षय।
09.सोम-स्नान दान-व्रतादि की पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी फाल्गुनी पूर्णिमा (परमपुण्य काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक)। होलिका दहन (भद्रा के पश्चात्)। जेलपोणी (भद्रा के बाद)। मन्वादि। करि दिन। डोल यात्रा। हुताशनी पूर्णिमा। माघी मासम् (दक्षिण भारत)।  महाप्रभु चैतन्य जयन्ती। फाल्गुन-मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त। जन्मदिन हजरत अली।
चैत्र कृष्ण पक्ष
10.मंगल-चैत्र मास कृष्ण पक्षारम्भ। चैत्र-मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। काशी में होली। धुरड्डी। छारेंडी। वसन्तोत्सव। होलिका विभूति धारण। धूलि वंदन। श्वपच स्पर्श। साभ्यंग स्नान। आम्र कुसुम प्राशन। बसन्त नवसस्येष्टि। बसन्तोत्सव। करिदिन (देशाचार से)। बसन्त प्रतिपदा। बसंत स्नान। रतिकाम महोत्सव। होलाष्टक समाप्त। मेला आनन्दपुर साहब। बुध मार्गी 09/16 पर।
11.बुध-भ्रातृ द्वितीया। भैया दूज। भगिनी गृह में भोजन। संत तुकाराम जयन्ती।
12.गुरू-कल्पादि। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/09 पर। छत्रपति शिवा जी जयन्ती (तिथि के अनुसार)।  ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। शुक्र भरणी नक्षत्र में 06/18 पर।    
14.शनि-रंग पंचमी। श्री जयन्ती। श्री पंचमी। शीतला षष्ठी। स्कन्द षष्ठी (बंगाल)। श्री एकनाथ षष्ठी। विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर)। नव चण्डी मेला प्रारम्भ (मेरठ)। 06 तिथि क्षय। सूर्य की मीन संक्रान्ति 11/53 बजे। चन्द्र दर्शन मु.45 समर्घ। संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् विशेष पुण्यकाल संक्रान्ति काल से सूर्यास्त तक। गौ-अन्न दान, गोदावरी में स्नान। संकल्पादि में प्रयोजनीय बसन्त ऋतु प्रारम्भ। मीन (खर) मासारम्भ।
15.रवि-शीतला सप्तमी व्रत। भानु सप्तमी पर्व।
16.सोम-श्री शीतलाष्टमी व्रत (आज के दिन बासी भोजन विहित है)।
17.मंगल-सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 20/14 पर। मंगल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 19/28 पर। बुध शतभिषा नक्षत्र में 21/10 पर।
19.गुरू-पापमोचिनी एकादशी व्रत सबका।
20.शुक्र-सूर्य सायन मेष राशि में 09/09 पर। बसन्त सम्पात। सायन बसन्त ऋतु प्रारम्भ। सूर्य का उत्तर गोल प्रवेश। देवताओं का मध्यान्ह, दैत्यों की मध्य रात्रि, उत्तराक्रान्ति, महाविषुव दिन।
21.शनि-शनि प्रदोष व्रत। वारूणी योग 19/40 से। गँगा वरूणा संगम पर स्नान। आदि केशव भगवान का दर्शन पूजन। दमनोत्सव। मधुश्रवा त्रयोदशी। मेला पृथूदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा)। 12 तिथि वृद्धि। राष्ट्रीय चैत्र मासारम्भ। 
22.रवि-मास शिवरात्रि व्रत। वारूणी योग 10/09 तक। मंगल मकर राशि में 14/39 पर।    
23.सोम-शबे मिराज।
24.मंगल-स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या।  आज के दिन गँगा स्नान से सहस्त्र गायों के दान का फल प्राप्त होता है। चान्द्र सम्वत्सर 2076 (परिधारी) विक्रमीय समाप्त। अन्वाधान। शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में 29/28 पर।           
चैत्र शुक्ल पक्ष
25.बुध-चैत्र मास शुक्ल पक्षारम्भ। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। विक्रम सम्वत् 2077 (प्रमादी) प्रारम्भ। चैत्र वासन्तिक नवरात्रारम्भ। कलश स्थापन। ध्वजारोहण। वर्षपति पूजा। कल्पादि 1। आरोग्य व्रत 1। विद्या व्रत 1। नवसम्वत्सरोत्सव। गुड़ी पड़वा। गुरू अमरदास गुरयाई दिवस। आर्य समाज स्थापना दिवस।
26.गुरू-श्रृंगार (सिंधारा) देशाचार से। सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव। हिजरी सावान 8 माह शुरू।
27.शुक्र-मत्स्य जयन्ती। गणगौर। गणगौरी व्रत। सौभाग्य शयन तृतीया। आन्दोलन 3। सायं दोलारुढ़ शिव गौरी पूजन। सरहुल (बिहार)। मनोरथ तृतीया व्रत। अरून्धती व्रत-पूजन। मन्वादि 3।
28.शनि-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। गुरू अंगददेव जोति जोत। शुक्र वृष राशि में 15/39 पर।  
29.रवि-श्री रामराज्य महोत्सव मध्यान्ह-व्यापिनी पंचमी कर्क लग्न में। श्री पंचमी। कल्पादि 5। डोलोत्सव। श्री गुरु हरगोविन्द सिंह जोति जोत।
30.सोम-श्री सूर्य षष्ठी व्रत। स्कन्द षष्ठी व्रत (गया में प्रसिद्ध)। श्री अशोक षष्ठी व्रत (बंगाल)।
31.मंगल-वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ। आयंबील (ओली) प्रारम्भ जैन। श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 27/50 बजे से। अशोक कलिका प्राशन। सूर्य रेवती नक्षत्र में 06/29 पर। बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 08/17 पर।
अप्रैल-2020
01.बुध-महानिशा पूजा। श्री दुर्गाष्टमी। भवानी उत्पत्ति। अष्टमी का हवनादि आज ही करें। श्री महाष्टमी व्रत। श्री अशोकाष्टमी। श्री बुधाष्टमी। प्राशस्त्य योग 19/29 से 27/41 तक। श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 27/41 बजे। श्री अष्टभुजी दुर्गा शक्ति पीठ (दुर्गा मंदिर) ‘वाई’ ब्लाक, किदवई नगर कानपुर में शतचण्डी यज्ञ का हवन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण। शक्ति संगीत सभा।    
02.गुरू-श्री रामनवमी व्रत सबका। श्री दुर्गानवमी। तारा जयन्ती। श्री स्वामी नारायण जयन्ती। श्री राम-जन्म महोत्सव (मध्यान्ह कर्क लग्न में) रामावतार। अयोध्या परिक्रमा, दर्शन पूजन। नवमी का हवनादि आज ही करें। चैत्र नवरात्र समाप्त।       
03.शुक्र-श्री धर्मराज दशमी। नवरात्र व्रत का पारण। 
04.शनि-कामदा एकादशी व्रत सबका। श्री विष्णु दोलोत्सव। सायं दोलारुढ़ पूजन।
05.रवि-मदन द्वादशी। प्रदोष व्रत। अनंग त्रयोदशी व्रत। हरि दमनोत्सव। मंगल श्रवण नक्षत्र में 24/00 पर।   
06.सोम-श्री महावीर जयन्ती (जैन)।  मीनाक्षी कल्याणम्। शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीथ काल में)। दमनक चतुर्दशी।     
07.मंगल-व्रत की पूर्णिमा। गुरु हरकिशन जोति जोत। श्री गुरु तेगबहादुर गुरयायी। बुध मीन राशि में 14/21 पर।   
08.बुध-स्नान-दान-व्रतादि की चित्रा नक्षत्रयुता परम पुण्यदायिनी चैत्री पूर्णिमा (परम पुण्यकाल 06/07 से 08/05 तक। चांडक पूजा (बंगाल)। अन्वाधान। मन्वादि 15। सर्वदेव दमनकोत्सव। श्री हनुमान जयंती (सूर्योदय काल में दक्षिण भारत एवं काशी के संकट मोचन मन्दिर में)। इष्टि। चित्रान्न दान-भक्षण। वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ। वैशाख मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा। मास पर्यन्त पनिसरा चलाना चाहिये। (अशक्ति में धर्म घटादि दान)। मास भर चन्दन से श्री विष्णु पूजा। 01 तिथि क्षय। शुक्र रोहिणी नक्षत्र में 16/04 पर।
वैशाख कृष्ण पक्ष
09.गुरू-वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ। शबे बरात। बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 19/20 पर। 
10.शुक्र-गुड फ्राइडे।
11.शनि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 22/00 पर। सती अनसुइया जयन्ती। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। म्ेंजमत ;भ्वसलद्ध ैंजनतकंलण्  
12.रवि-श्री गुरु तेगबहादुर जयन्ती।
13.सोम-सूर्य अश्विनी नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रान्ति 20/22 पर। चन्द्रदर्शन मु.30 साम्यर्घ। वैशाखी पंजाब एवं उड़ीसा। संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल 16/22 से सूर्यास्त तक, सामान्य पुण्यकाल 13/58 से सूर्यास्त तक। सतुआ जल कुम्भादि दान। हरिद्वार या काशी के असी संगम पर स्नान। मीन (खर) मास समाप्त। बुधास्त पूर्व में 24/08 पर।
14.मंगल-श्री शीतलासप्तमी व्रत। कालाष्टमी। श्री गुरू अर्जुनदेव जयन्ती। भीमराव अम्बेडकर जयन्ती।  
15.बुध-श्री शीतलाष्टमी व्रत। पर्युषितान्न (बासी) भोजन करना विहित है। अष्टका। 
17.शुक्र-बुध रेवती नक्षत्र में 21/41 पर।
18.शनि-वरुथिनी एकादशी व्रत सबका। श्री वल्लभाचार्य जयन्ती।
19.रवि-सूर्य सायन वृष राशि में 20/05 पर।
20.सोम-सोम प्रदोष व्रत।
21.मंगल-मास शिवरात्रि व्रत। राष्ट्रीय वैशाख मासारम्भ।
22.बुध-श्राद्ध की अमावस्या। 14 तिथि वृद्धि।
23.गुरू-स्नान-दानादि की अमावस्या। बाबू कुँवर सिंह जन्म दिवस (बिहार)।
वैशाख शुक्ल पक्ष
24.शुक्र-इष्टि। वैशाख मास शुक्ल पक्षारम्भ। चन्द्रदर्शन मु.30 साम्यर्घ। देव दामोदर तिथि (आसाम)। गुरू अंगददेव जयन्ती। मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में 28/53 पर। बुध अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 26/34 पर।
25.शनि- भगवान परशुराम जयन्ती (प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में)। छत्रपति शिवा जी जयन्ती। हिजरी रमजान 9वां माह शुरु। रोजा शुरू।
26.रवि-अक्षय तृतीया। त्रेतायुगादि। पितृ पितामहादि के निमित्त सक्तु चीनी फल धर्म घटादि दान। त्रिलोचन दर्शन-यात्रा। बद्री केदार यात्रा। मातंगी जयन्ती। कल्पादि।
27.सोम-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। अगस्त्यास्त 13/27 पर। सूर्य भरणी नक्षत्र में 27/57 पर। शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में 17/01 पर।  
28.मंगल-श्री आद्य शंकराचार्य जयन्ती। श्री सूरदास जयन्ती। श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (दक्षिण भारत)।
29.बुध-श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत में)। चन्दन षष्ठी (बंगाल)।
30.गुरू-श्री गंगा सप्तमी। गंगोत्पत्ति। गंगावतरण (मध्यान्ह में गंगा पूजन)।
मई 2020
01.शुक्र-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री बगलामुखी जयन्ती। मई दिवस। श्रमिक दिवस (अखिल विश्व के मजदूरों का पर्व)। महाराष्ट्र एवं गुजरात दिवस। बुध भरणी नक्षत्र में 16/01 पर।  
02.शनि-श्री सीता नवमी। वैष्णव मतानुसार श्री जानकी जयन्ती। त्रिचूर पूरम (केरल)।
04.सोम-मोहिनी एकादशी व्रत सबका। परशुराम द्वादशी। रुक्मिणी द्वादशी। मंगल कुम्भ राशि में 20/40 पर। 12 तिथि क्षय।      
05.मंगल-भौम प्रदोष व्रत। अशोक त्रिरात्र व्रत। 
06.बुध-सायान्ह-व्यापिनी चतुर्दशी में श्री नृसिंह जयन्ती। श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत। श्री नृसिंहावतार। श्री छिन्नमस्ता जयन्ती। गुरू अमरदास जयन्ती।     
07.गुरू-स्नान-दान-व्रतादि की विशाखा नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी वैशाखी पूर्णिमा (परमपुण्य काल 11/08 से 16 /15 तक)। अन्वाधान। कृष्ण मृग चर्म-तिल-सुवर्ण दान। यम (धर्मराज) के लिये जल कुम्भादि दान। सायंकाल कूर्म जयन्ती। कूर्मावतार। बुद्ध पूर्णिमा। बुद्ध परिनिर्वाण दिवस।  वैशाख मासीय व्रत-यम नियमादि समाप्त। रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती। बुध कृत्तिका नक्षत्र में 20/52 पर।
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष 
08.शुक्र-ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्षारम्भ। ज्येष्ठ मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। माता आनन्दमयी जयन्ती।
09.शनि-देवर्षि नारद जयन्ती। वीणा-दान। बुध वृष राशि में 20/55 पर। 
10.रवि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/47 पर। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।  
11.सोम-सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में 06/23 पर। शनि वक्री 09/38 पर।     
13.बुध-बुध रोहिणी नक्षत्र में 26/55 पर। शुक्र वक्री 12/15 पर।
14.गुरू-महापंचक प्रारम्भ 06/23 से। कालाष्टमी। सूर्य की वृष संक्रान्ति 17/16 पर। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल 10/52 से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से सूर्यास्त तक। संकल्पादि में प्रयोजनीय ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ। गौ-अन्न-जल-तिल दान। गोदावरी में स्नान। मंगल शतभिषा नक्षत्र में 14/00 पर। बुध उदय पश्चिम में 10/21 पर। गुरू (वक्री) 20/02 पर।     
15.शुक्र-श्री शीतलाष्टमी व्रत। पर्युषितान्न (बासी) भोजन करना विहित है। श्री गुरु हरगोविन्द सिंह गुरयायी। शहादत हजरत अली।  
18.सोम-अचला एकादशी व्रत सबका। अपरा व्रत।
19.मंगल-भौम प्रदोष व्रत।
20.बुध-मास शिवरात्रि व्रत। सावित्री चतुर्दशी व्रत। फलहारिणी कालिका पूजन। पंच गौड़ों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ। वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम। सूर्य सायन मिथुन राशि में 19/10 पर। बुध मृगशिरा नक्षत्र में 24/37 पर। राहु (वक्री) मृगशिरा नक्षत्र में 17/11 पर।    
21.गुरू-वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम। शबे कद्र।  
22.शुक्र-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत। शनि जयन्ती। भावुका। बरगदाही। राष्ट्रीय ज्येष्ठ मासारम्भ। रमजान का आखिरी जुमा (जुमातुल विदा)।
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
23.शनि-महापंचक समाप्त 28/52 पर। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्षारम्भ। करिदिन। भावुका करिदिन। करवीर व्रत। दस दिनात्मक गँगा दशहरा व्रतारम्भ। गँगा स्तोत्र का नित्य वृद्धि क्रम से पाठ। श्री गंगा दशाश्वमेध स्नान प्रारम्भ। 
24.रवि- चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। सोपपदा 2। वेदारम्भ में अनध्याय। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 26/33 पर। बुध मिथुन राशि में 23/58 पर। 
25.सोम-सायान्हव्यापिनी तृतीया में रम्भा व्रत। श्री महाराणा प्रताप की 480 वीं जयन्ती (राजस्थान)। हिजरी सव्वाल 10 वां माह शुरु। ईदुल फितर (ईद)।  
26.मंगल-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। श्री गुरु अर्जुनदेव बलिदान दिवस। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।
28.गुरू-विन्ध्यवासिनी षष्ठी। अरण्य षष्ठी (बंगाल)। जामात्रि षष्ठी (बंगाल)। शुक्र (वक्री) रोहिणी नक्षत्र में 12/28 पर।
29.शुक्र-बुध आर्द्रा नक्षत्र में 14/07 पर। 
30.शनि-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। अष्टमी तिथि में शुक्लादेवी का आवाहन। धूमावती जयन्ती। मेला क्षीर भवानी (काश्मीर)। 
31.रवि-नवमी में उपोषण करके शुक्ला देवी का पूजन। शुक्र अस्त पश्चिम में 05/41 पर। 
जून 2020
01.सोम-गंगा दशमी। श्री गंगा दशहरा। गंगा जन्म लग्न 2 (वृष)। दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत समाप्त। सेतु बन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस। श्री रामेश्वर यात्रा, दर्शन, पूजन।
02.मंगल-निर्जला एकादशी व्रत सबका। भीमसेनी एकादशी। चीनी सुवर्ण सहित दान। काशी के दशाश्वमेध-घाट से श्री विश्वनाथ मंदिर तक कलश यात्रा, दर्शन एवं पूजन। गायत्री जयन्ती। रुक्मिणी विवाह (उड़ीसा)।
03.बुध-चम्पक द्वादशी। द्वादशी में त्रिविक्रम पूजा। प्रदोष व्रत। दाक्षिणात्यों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ। दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम। मंगल पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 09/40 पर। 
04.गुरू-दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम। 14 तिथि क्षय।
05.शुक्र-स्नान-दान-व्रतादि की ज्येष्ठा नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी ज्येष्ठी पूर्णिमा (परमपुण्य काल 16/44 से सूर्यास्त तक)। दाक्षिणात्यों का वट सावित्री व्रत (ज्येष्ठी योग)। मन्वादि। बिल्व त्रिरात्र। जलयात्रा। देव स्नान पूर्णिमा। संत कबीर दास जयन्ती। ज्येष्ठ मासीय यम-नियमादि समाप्त। अब्द साध्य व्रत।
आषाढ़ कृष्ण पक्ष
06.शनि-आषाढ़ मास कृष्ण पक्षारम्भ। इष्टि। आषाढ़ मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। वट सावित्री व्रत का पारण।
07.रवि-श्री गुरु हरगोविन्द सिंह जन्म दिवस। सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में 24/28 पर।    
08.सोम-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/26 पर। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। शुक्र उदय पूर्व में 19/19 पर। 
13.शनि-कालाष्टमी। श्री शीतलाष्टमी। पर्युषितान्न (बासी भोजन करना विहित है)।     
14.रवि-सूर्य की मिथुन संक्रान्ति 23/54 पर। चन्द्रदर्शन मु.45 समर्घ। संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल 17/30 से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् विशेष पुण्यकाल  अगले दिन। गौ, अन्न, वस्त्र दान, मन्दाकिनी में स्नान। बुध पुनर्वसु नक्षत्र में 09/21 पर।   
15.सोम-संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल  सूर्योदय से घं.06 मि.18 तक। गौ, अन्न, वस्त्र दान, मन्दाकिनी में स्नान।
16.मंगल-10 तिथि वृद्धि।
17.बुध-योगिनी एकादशी व्रत सबका। परम पूज्य श्री देवरहा बाबा की पुण्य तिथि। गोपदम् व्रत का उद्यापन।  
18.गुरू-प्रदोष व्रत। मंगल मीन राशि में 20/15 पर। बुध वक्री 10/27 पर।
19.शुक्र-मास शिवरात्रि व्रत।
20.शनि-श्राद्ध की अमावस्या। सूर्य सायन कर्क राशि में 27/09 पर। सायन सूर्य दक्षिणायन। सायन वर्षा ऋतु प्रारम्भ। दैत्यों की मध्य रात्रि एवं देवताओं का मध्यान्ह। विराज दिन। ऐतरेय ब्राह्मण।
21.रवि-स्नान-दानादि की अमावस्या। अन्वाधान। सूर्य ग्रहण। अयन करिदिन। सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में 23/28 पर। चन्द्र-चन्द्र, स्त्री-स्त्री योग, वाहन अश्व, सौम्या नाड़ी, तदीश गुरू (पुरूष), अतः श्रेष्ठ वर्षा हो। बुध अस्त पश्चिम में 09/17 पर। 
आषाढ़ शुक्ल पक्ष
22.सोम-आषाढ़ मास शुक्ल पक्षारम्भ। चन्द्र दर्शन मु.45 समर्घ। ग्रहण करिदिन। राष्ट्रीय आषाढ़ मासारम्भ। बुध (वक्री) आर्द्रा नक्षत्र में 13/12 पर। 
23.मंगल-पुष्य नक्षत्रयुता रथयात्रा। जगन्नाथपुरी यात्रा दर्शन प्रदक्षिणा। श्री बलराम जगदीश रथोत्सव। मनोरथ द्वितीया (बंगाल)। हिजरी जिल्काद 11वां माह शुरु। मंगल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 28/11 पर।
25.गुरू-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। शुक्र मार्गी 12/19 पर।
26.शुक्र-स्कन्द षष्ठी व्रत। कुमार षष्ठी। कर्दम षष्ठी। 06 तिथि क्षय।
27.शनि-विवस्वत सप्तमी। विवस्वत सूर्य पूजा।
28.रवि-महाष्टमी व्रत। श्री दुर्गाष्टमी व्रत। खार्ची पूजा (त्रिपुरा)।
29.सोम-कन्दर्प नवमी। भड्डली। शूद्रादि।
30.मंगल-सोपपदा। मन्वादि। वेदारम्भ में अनध्याय। पुनर्यात्रा। उल्टा रथ (उड़ीसा)। बहुधा यात्रा। गिरिजा पूजा। आशा दशमी। मेला शरीक भगवती (कश्मीर)। गुरू (वक्री) धनु राशि में 05/21 पर।
जुलाई 2020  
01.बुध-हरिशयनी एकादशी व्रत सबका। चातुर्मास्य व्रतारम्भ। चातुर्मास्य व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। रात्रि में विष्णु पूजा। शाक-त्याग व्रतारम्भ। गोपद्म व्रत का उद्यापन। हरिवासर 26/34 से।
02.गुरू-प्रदोष व्रत। हरिवासर 15/18 तक।
03.शुक्र-जया पार्वती व्रत। सायँकाल चतुर्दशी में श्री शिव शयनोत्सव।
04.शनि-व्रत की पूर्णिमा। कोकिला पूर्णिमा। प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में कोकिला रुपिणी शिवा का पूजन। वायु परीक्षा।  
05.रवि-स्नान-दानादि की पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी आषाढ़ी पूर्णिमा (परमपुण्य काल सूर्योदय से 10/15 तक)। गुरु पूर्णिमा। गुरु व्यास पूजा। मन्वादि। बौधायन श्रावणी उपाकर्म। कर्णघन्टा (कनखल) तीर्थ में स्नान। सन्यासियों का चातुर्मास्य व्रतारम्भ। करिदिन। अन्वाधान। गोपद्म व्रतारम्भ। सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस। बौद्ध भिक्षुओं का वर्षा वास ग्रहण। मेला ज्वालामुखी (कश्मीर)। आषाढ़ मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त। सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में 23/03 पर। चन्द्र-चन्द्र, स्त्री-पुरूषी योग, वाहन चातक, नाड़ी नीरा, तदीश शुक्र (स्त्री) अतः वर्षा श्रेष्ठ हो।  
श्रावण कृष्ण पक्ष
06.सोम-श्रावण मास कृष्ण पक्षारम्भ। श्रावणमासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। श्रावण मास में शाक त्याग करना चाहिये। नक्त व्रतारम्भ। अशून्य शयन द्वितीया व्रत (चन्द्रोदयव्यापिनी द्वितीया में)। श्रावण सोमवार व्रत।
07.मंगल-बृहत्तल्पा। भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। संकटमोचन में हनुमद्-दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन-काशी में।  
08.बुध-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/32 पर।  ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। 
10.शुक्र-श्री नागपंचमी व्रत (मरुस्थल एवं बंगाल में)।
11.शनि-बुध उदय पूर्व में 07/04 पर।          
12.रवि-बुध मार्गी 13/57 पर।
13.सोम-श्रावण सोमवार व्रत। 
14.मंगल-भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। संकटमोचन में हनुमद्-दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन-काशी में। श्री गुरु हरकिशन जयन्ती। 
16.गुरू-कामदा एकादशी व्रत सबका। सूर्य की कर्क संक्रान्ति 10/47 पर। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 17/11 तक। घृत-धेनु दान। मन्दाकिनी में स्नान। संकल्पादि में प्रयोजनीय वर्षा ऋतु प्रारम्भ। निरयण सूर्य दक्षिणायन। मंगल रेवती नक्षत्र में 27/34 पर। 
18.शनि-शनि प्रदोष व्रत।   
19.रवि-मास शिवरात्रि व्रत। सूर्य पुष्य नक्षत्र में 22/36 पर। चन्द्र-चन्द्र, स्त्री-स्त्री योग। वाहन नाग, नाड़ी नीरा, तदीश शुक्र (स्त्री), अतः अल्प वृष्टि हो।
20.सोम-स्नान-दान-श्राद्धादि की सोमवती अमावस्या (आज तैल स्पर्श का निषेध है)। हरियाली अमावस्या। चितलगी अमावस्या। आदि अमावस्या (तमिलनाडु)/कर्कटक बवु (केरल)। अन्वाधान। श्रावण सोमवार व्रत।
श्रावण शुक्ल पक्षारम्भ
21.मंगल-श्रावण मास शुक्ल पक्षारम्भ। इष्टि। आज से भाद्रपद शुक्ल 1 तक नक्त व्रतारम्भ। भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। संकटमोचन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन-काशी में। 
22.बुध-चन्द्र-दर्शन मु.30 साम्यर्घ। श्रृंगार (सिंधारा) देशाचार से। सूर्य सायन सिंह राशि में 14/08 पर। 
23.गुरू-सुकृत तृतीया। मधुश्रवा तृतीया व्रत (मैथिल गुर्जर देश में प्रसिद्ध)। हरि तृतीया (हरियाली तीज)। स्वर्ण गौरी व्रत। ब्रह्मलीन धर्म-सम्राट् यतिचक्र चूड़ामणि पूज्य चरण-रज स्वामी करपात्रि जी महाराज जयन्ती। राष्ट्रीय श्रावण मासारम्भ। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयन्ती। हिजरी जिल्हेज 12वाँ माह शुरू। शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में 19/58 पर।
24.शुक्र-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। वरद चतुर्थी व्रत। दूर्वा गणपति व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। 
25.शनि-श्री नाग पंचमी व्रत (मध्यान्ह व्यापिनी पंचमी में)। नागपूजा एवं नागकूप यात्रा। तक्षक पूजा। गोबर आदि से भित्ति पर बने नागों की पूजा। श्री हनुमान जी का ध्वजारोपण। ग्राम-ग्राम में विविध प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन। नागदृष्ट व्रत। कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी में)। वर्ण श्रृयाल षष्ठी व्रत। 
26.रवि-श्री शीतलाषष्ठी व्रत। बुध पुनर्वसु नक्षत्र में 10/34 पर। गुरू (वक्री) पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 15/24 पर।  
27.सोम-श्री शीतलासप्तमी पूजन व्रत। गोस्वामी श्री तुलसीदास जयन्ती। श्री दुर्गाष्टमी व्रत। रोटक व्रतारम्भ। सोमेश्वर पूजन। श्री वर महालक्ष्मी व्रत (दक्षिण भारत)। श्रावण सोमवार व्रत। 08 तिथि क्षय।
30.गुरू-पुत्रदा एकादशी व्रत सबका। पवित्रा। झूलन यात्रारम्भ (पूर्वान्ह में)।  
31.शुक्र-श्री विष्णु पवित्रारोपण। आज से भाद्रपद शुक्ल 12 तक दधि त्याग व्रतारम्भ। शुक्र मिथुन राशि में 29/10 पर।
अगस्त 2020     
01.शनि-शनि प्रदोष व्रत। लोकमान्य तिलक पुण्यतिथि। ईदुज्जुहा (बकरीद)। बुध कर्क राशि में 27/31 पर। 
02.रवि-सूणमाण्डणा (पूरा दिन शुद्ध है)। सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में 21/28 पर। चन्द्र-चन्द्र, स्त्री-पुरूष योग, वाहन मेष, नीरा नाड़ी, तदीश शुक्र (स्त्री), अतः श्रेष्ठ वृष्टि हो। 
03.सोम-स्नान दान व्रतादि की श्रवण नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी श्रावणी पूर्णिमा (परमपुण्य काल 07/19 से सूर्यास्त तक)। अन्वाधान। रक्षा बन्धन (राखी) पूर्णिमा (भद्रा के बाद)। सायंकाल हयग्रीवोत्पत्ति, हयग्रीव जयन्ती। भदैनी स्थित मन्दिर में हयग्रीव दर्शन-पूजन। ऋषि तर्पण। आपस्तम्ब उपाकर्म। संस्कृत दिवस। सत्याग्रह बलिदान दिवस। अमरनाथ यात्रा दर्शन पूजन। प्रदोष काल में नारली पूर्णिमा। यजुर्वेदियों, अथर्ववेदियों, काण्वमाध्यनन्दिन (कात्यायन), बौधायन, हिरण्यकेशीय, आपस्तम्ब, तैत्तरीय द्विजातियों का श्रावणी उपाकर्म। झूलन यात्रा समापन। झूलन पूर्णिमा। नारियल। बलभद्र पूजा (उड़ीसा)। भारतीय संगीत के पुनरूद्धारक विष्णु दिगम्बर पलुष्कर जयन्ती। श्रावणमासीय व्रत यम नियमादि समाप्त। बुध पुष्य नक्षत्र में 24/27 पर।  
भाद्रपद मास कृष्ण पक्षारम्भ 
04.मंगल-भाद्रपद मास कृष्ण पक्षारम्भ। इष्टि। भाद्रपद मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। अशून्य शयन द्वितीया 2 व्रत। भाद्रपद मास में दधित्याग करना चाहिये। मट्ठा का निषेध नहीं है। ऋग्वेदीय उपाकर्म।
05.बुध-कज्जली निमित्त जागरण।
06.गुरू-कज्जली तृतीया व्रत। कजरी तीज। तीजड़ी (सिन्धी)।   
07.शुक्र-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/13 पर। बहुला चतुर्थी। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। बुध अस्त पूर्व में 14/53 पर।
08.शनि-शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में 17/57 पर।
09.रवि-हलषष्ठी व्रत (सायान्हव्यापिनी षष्ठी में)। पुत्रार्थियों को एवं सन्तानवती महिलाओं को यह व्रत करना चाहिये। बृहद् गौरी व्रत। कपिला षष्ठी व्रत। चम्पा षष्ठी। चन्द्रषष्ठी व्रत (मरूस्थल में)।
10.सोम-श्री शीतला सप्तमी व्रत। 06 तिथि वृद्धि। बुध आश्लेषा नक्षत्र में 19/50 पर। 
11.मंगल-श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मार्त। श्री कृष्ण जन्मोत्सव। मन्वादि। मंत्रादि।
12.बुध-श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत वैष्णव। श्री सन्त ज्ञानेश्वर जयन्ती। गोकुलाष्टमी। नन्दोत्सव।
13.गुरू-गोगा नवमी। 
15.शनि-जया एकादशी व्रत सबका। गो-वत्स पूजा द्वादशी। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन)। भारतीय स्वतंत्रता दिवस। भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगाँठ।
16.रवि-प्रदोष व्रत। सूर्य मघा नक्षत्र में एवं सूर्य की सिंह संक्रान्ति 19/11  पर। चन्द्र दर्शन मु.45 समर्घ। संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल 12/47 से सूर्यास्त तक। छत्र-स्वर्ण, वस्त्र-दान, गँगा में स्नान। सूर्य मघा नक्षत्र में चन्द्र-चन्द्र, स्त्री-स्त्री योग, वाहन महिष, नाड़ी नीरा, तदीश शुक्र (स्त्री) अतः अल्प वृष्टि हो। मंगल अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 18/28 पर। 
17.सोम-मास शिवरात्रि व्रत। बुध मघा नक्षत्र सिंह राशि में 08/29 पर।    
18.मंगल-श्राद्ध की अमावस्या। पिठौरी अमावस्या। कुशोत्पाटिनी अमावस्या। ‘ओम् हूँ फट्’ मन्त्र से कुशोत्पाटन।
19. बुध-स्नान-दानादि की अमावस्या। लोहार्गल स्नान। श्री शक्ति पूजा। पोला (वृषभोत्सव)। मौन व्रतारम्भ (जैन)। भाद्रपद शुक्ल पक्षारम्भ। श्रावण मासीय नक्त व्रत का अन्तिम दिन। श्री गुरू ग्रन्थ साहब प्रथम प्रकाश दिवस। 01 तिथि क्षय।   
भाद्रपद शुक्ल पक्षारम्भ
20.गुरू-भाद्रपद शुक्ल पक्षारम्भ। चन्द्रदर्शन मु.30 साम्यर्घ। श्रावण मासीय नक्त व्रत का अन्तिम दिन (देशाचार से)। श्री गुरू अर्जुनदेव गुरयायी। 
21.शुक्र-हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों को यह व्रत अवश्य करना चाहिये)। वाराह जयन्ती। मन्वादि। वाराहावतार। बृहदगौरी व्रत। गौरी तृतीया। श्री शंकर देव तिथि (आसाम)। श्री गुरू रामदास जोति जोत। हिजरी मोहर्रम 1 माह शुरू। हिजरी सन् 1442 शुरू।
22.शनि-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। (आज चन्द्र दर्शन का निषेध है)। सिद्ध विनायक चतुर्थी 4। पत्थर चौथ। भाद्रपद सिंहार्क हस्त नक्षत्र में सामवेदियों का उपाकर्म। सम्वत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैन)। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। मेला पाट 3 दिन (जम्मू-कश्मीर)। सूर्य सायन कन्या राशि में 21/21 पर। शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 11/21 पर।
23.रवि-ऋषि पंचमी। मध्यान्ह में सप्तर्षि पूजा। आपस्तम्भ श्रावणी। हेमाद्रिका नाग पंचमी। ललिता षष्ठी व्रत (गुर्जर)। सम्वत्सरी महापर्व (जैन)। राष्ट्रीय भाद्रपद मासारम्भ। बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 28/01 पर।
24.सोम-सूर्य षष्ठी व्रत। लोलार्क षष्ठी। पुत्रार्थियों को आज से 16 दिन तक काशी के लोलार्क कुण्ड में स्नान एवँ पूजन अर्चन करना चाहिये। मुक्ताभरण सप्तमी व्रत। दूबड़ी सातम। उमा महेश्वर पूजन।
25.मंगल-अपराजिता। संतान। श्री राधाष्टमी। दूर्वाष्टमी। अनुराधा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का आवाहन 13/59 के बाद।  
26.बुध-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री राधाष्टमी। दूर्वाष्टमी (देशाचार से)। आज से 16 दिनात्मक महालक्ष्मी व्रतारम्भ। महर्षि दधीचि जयन्ती। ज्येष्ठा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का पूजन-व्रत 13/04 के बाद।
27.गुरू-श्री चन्द्र नवमी। अदुःख नवमी। उदासीन सम्प्रदाय महोत्सव। भागवत सप्ताहारम्भ। गौरी गणपति पूजन। काशी के लक्ष्मी कुण्ड में स्नान। मूल नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का विसर्जन 12/37 के बाद। दशावतार दशमी 10 व्रत। अगस्त्योदय 18/42 पर। 
28.शुक्र-श्री रामदेव जी का मेला (नवल दुर्ग)।  
29.शनि-जल झूलनी व्रत सबका। डोल ग्यारस (म. प्र.)। वामन द्वादशी व्रत। वामनावतार। वामन जयन्ती।
30.रवि-प्रदोष व्रत। गो त्रिरात्र व्रत। दुग्ध व्रत। हरिवासर का अभाव है। मोहर्रम (ताजिया)। सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 15/06 पर। सूर्य-चन्द्र, स्त्री-पुरूष योग, वाहन मण्डूक, अमृता नाड़ी, तदीश चन्द्र (स्त्री), अतः बहुत हवा चले वृष्टि खूब हो।  
31.सोम-गुरू रामदास गुरयाई दिवस। बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 13/11 पर। शुक्र कर्क राशि में 26/03 पर।
सितम्बर 2020 
01.मंगल-अनन्त चतुर्दशी व्रत। कदली व्रत पूजन। रम्भा रोपण। व्रत की पूर्णिमा। इन्द्र श्राद्धारम्भ। प्रौष्ठपदी पूर्णिमा। महालयारम्भ। पितृ पक्ष आरम्भ। पूर्णिमा श्राद्ध (09/39 के बाद)। 
02.बुध-स्नान-दानादि की भाद्रपदी पूर्णिमा। इंदुला 15। प्रतिपदा श्राद्ध (10/52 के बाद)। उमा महेश्वर पूजन-व्रत। कु. संध्या पूजा। भाद्रपद मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त। इष्टि। गुरू अमरदास जी जोति जोत। बुध कन्या राशि में 12/04 पर।
प्रथम (शुद्ध) आश्विन कृष्ण पक्ष    
03.गुरू-आश्विन मास कृष्ण पक्षारम्भ। आश्विन मास में दूध का त्याग करना चाहिये। अशून्य शयन द्वितीया व्रत। आश्विन मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। पितृ पक्षारम्भ (मतान्तर से)। शुक्र पुष्य नक्षत्र में 28/49 पर।
04.शुक्र-द्वितीया श्राद्ध 14/24 के पूर्व)।
05.शनि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 20/16 पर। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। तृतीया श्राद्ध (16/39 के पूर्व)।   
06.रवि-चतुर्थी श्राद्ध।   
07.सोम-पंचमी श्राद्ध। भरणी श्राद्ध। चंद्र षष्ठी व्रत। गुरू अंगददेव गुरयाई दिवस। बुध उदय पश्चिम में 11/51 पर।
08.मंगल-षष्ठी श्राद्ध। बुध हस्त नक्षत्र में 15/53 पर।   
09.बुध-सप्तमी श्राद्ध।  
10.गुरू-अष्टमी श्राद्ध। जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत। अशोकाष्टमी। श्री महालक्ष्मी व्रत। कालाष्टमी 8। मंगल वक्री 20/24 पर। 
11.शुक्र-मातृ नवमी। नवमी श्राद्ध। सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध आज ही करना चाहिये। जीवित्पुत्रिका व्रत का पारण।
12.शनि-दशमी श्राद्ध। गुरू नानकदेव जी जोति जोत।
13.रवि-इन्दिरा एकादशी व्रत सबका। एकादशी श्राद्ध। सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 09/02 पर। सूर्य-चन्द्र, स्त्री-स्त्री योग, वाहन चातक, नाड़ी नीरा, तदीश शुक्र (स्त्री) अतः अल्प वर्षा हो। गुरू मार्गी 06/11 पर।
14.सोम-द्वादशी श्राद्ध। चक्रांकित महाभागवतों का, सन्यासी, यति, वैष्णवों का श्राद्ध आज ही करना चाहिये।   
15.मंगल-भौम प्रदोष व्रत। युगादि। मास शिवरात्रि व्रत। त्रयोदशी श्राद्ध।
16.बुध-मघा श्राद्ध। चतुर्दशी श्राद्ध। शस्त्रादि से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिये। सूर्य की कन्या संक्रान्ति 19/07 पर। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल 12/43 से सूर्यास्त तक। गृह-वस्त्र दान, गोदावरी में स्नान, संकल्पादि में प्रयोजनीय शरद ऋतु प्रारम्भ। शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में 07/45 पर। 
17.गुरू-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। अमावस्या श्राद्ध। पितृ विसर्जन। महालया समाप्त। सर्वपैत्री। अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज ही करना चाहिये। विश्वकर्मा पूजा। अधिक मासारम्भ। बुध चित्रा नक्षत्र में 16/45 पर।
प्रथम (अधिक) आश्विन शुक्ल पक्ष
18.शुक्र-चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। 
19.शनि-हिजरी सफर 2 माह शुरू। 03 तिथि क्षय
20.रवि-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। 
22.मंगल-सूर्य सायन तुला राशि में 19/09 पर। बुध तुला राशि में 16/56 पर।
23.बुध-राष्ट्रीय आश्विन मासारम्भ। राहु (वक्री) वृष राशि में 12/24 पर। केतु (वक्री) ज्येष्ठा नक्षत्र वृश्चिक राशि में 12/24 पर।
26.शनि-सूर्य हस्त नक्षत्र में 24/28 पर। सूर्य-चन्द्र, स्त्री-पुरूष योग, वाहन अश्व, अमृता नाड़ी, तदीश चन्द्र (स्त्री), अतः बहुत हवा के साथ श्रेष्ठ वृष्टि हो।     
27.रवि-कमला (पुरूषोत्तमी) एकादशी व्रत सबका। शुक्र मघा नक्षत्र सिंह राशि में 25/02 पर।  
28.सोम-बुध स्वाती नक्षत्र में 06/25 पर।
29.मंगल-भौम प्रदोष व्रत। शनि मार्गी 10/40 पर।
अक्टूबर 2020
01.गुरू-स्नान-दान-व्रतादि की पुरूषोत्तमी पूर्णिमा।
द्वितीय (अधिक) आश्विन कृष्ण पक्ष
02.शुक्र-महात्मा गाँधी जयन्ती। लालबहादुर शास्त्री जयन्ती। अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्षारम्भ।
04.रवि-मंगल (वक्री) रेवती नक्षत्र मीन राशि में 18/05 पर। 
05.सोम-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 19/54 पर। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।   
08.गुरू-चेहल्लुम।
09.शुक्र-शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 11/17 पर।
10.शनि-सूर्य चित्रा नक्षत्र में 13/34 पर। सूर्य-चन्द्र, स्त्री-स्त्री योग, वाहन मण्डूक, नाड़ी नीरा, तदीश शुक्र (स्त्री) अतः अल्प वर्षा हो।   
13.मंगल-कमला (पुरूषोत्तमी) एकादशी व्रत सबका। बुध अस्त पश्चिम में 23/31 पर।
14.बुध-प्रदोष व्रत। बुध वक्री 06/35 पर। आखिरी चहार शम्बा।
15.गुरू-मास शिवरात्रि व्रत। 14 तिथि क्षय।
16.शुक्र-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। अधिक मास समाप्त। शहादते इमाम हसन।
द्वितीय (शुद्ध) आश्विन शुक्ल पक्ष
17.शनि-शारदीय नवरात्रारम्भ। कलश स्थापन। ध्वजारोहण। महाराजा अग्रसेन जयन्ती। दौहित्र कृत मातामह श्राद्ध। सूर्य की तुला संक्रान्ति 07/05 पर। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से 11/05 तक। संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल आगे 13/29 तक। आज से वृश्चिक संक्रान्ति पर्यन्त तिल तेल का आकाश में दीपदान करना चाहिए। दीप, तिल गौ, रसादि दान। गोदावरी में स्नान। 
18.रवि-चन्द्र दर्शन मु.45 समर्घ।
19.सोम-हिजरी रवि उल अव्वल 3 माह शुरू।
20.मंगल-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। उपांग ललिता पंचमी 5 व्रत। ललिता पंचमी 5। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 16/11 पर।
21.बुध-मूल नक्षत्र में सरस्वती देवी का आवाहन।
22.गुरू-पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सरस्वती देवी का पूजन। सूर्य सायन वृश्चिक राशि में 28/37 पर। 
23.शुक्र-भद्रकाली अवतार। महाष्टमी। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सरस्वती देवी के निमित्त बलिदान। अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 06/58 बजे से। ओली प्रारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। राष्ट्रीय कार्तिक मासारम्भ। सूर्य स्वाती नक्षत्र में 24/00 पर। सूर्य-चन्द्र, स्त्री-पुरूष योग, वाहन महिष, नीरा नाड़ी, तदीश शुक्र (स्त्री), अतः बहुत हवा के साथ श्रेष्ठ वृष्टि हो। शुक्र कन्या राशि में 10/45 पर। 
24.शनि-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। अष्टमी का हवनादि आज ही करें।  श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विसर्जन। अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 07/00 बजे। ओली प्रारम्भ (जैन पंचमी पक्ष)। मन्वादि। श्री अष्टभुजी दुर्गा शक्ति पीठ (दुर्गा मंदिर) ‘वाई’ ब्लाक, किदवई नगर कानपुर में शतचण्डी यज्ञ का हवन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण। शक्ति संगीत सभा।   
25.रवि-श्री दुर्गानवमी व्रत। श्री महानवमी। नवमी का हवनादि आज ही करें। मन्वादि। श्री विजयादशमी। विजय मुहूर्त 13/47 से 14/29 तक। शमी पूजा। अपराजिता पूजा। नीलकण्ठ दर्शन। राजाओं का पट्टाभिषेक। बौद्धावतार। सीमोल्लंघन। शस्त्रादि पूजा। दशमी श्रवण नक्षत्र में राजाओं का पट्टाभिषेक।
27.मंगल-पापांकुशा एकादशी व्रत सबका। काशी में नाटी इमली का भरत मिलाप। श्री माधवाचार्य जयन्ती। बुध (वक्री) चित्रा नक्षत्र में 14/35 पर।
28.बुध-प्रदोष व्रत। कार्तिक मास के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ।
30.शुक्र-शरद पूर्णिमा। लक्ष्मी पूजा। कुमार पूर्णिमा। कोजागरी पूर्णिमा व्रत। रात्रि में लक्ष्मी कुबेरादि पूजा। ईद-ए-मिलाद (बारावफात)। बुध उदय पूर्व में 29/15 पर। गुरू उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 13/00 पर  
31.शनि-स्नान-दान-व्रतादि की आश्विनी पूर्णिमा। अन्वाधान। नवान्न भक्षण। बंगदेशीय लखी पूजा। आश्वयुजी कर्म (आश्वलायन शाखा)। महर्षि बाल्मीकि जयन्ती। आश्विन मासीय स्नान-व्रत-यम-नियमादि समाप्त। आकाश दीपदान यज्ञ प्रारम्भ। आज से कार्तिक मास पर्यन्त आकाश में दीपदान करना चाहिए। ओली समाप्त (जैन)। कार्तिक मासीय व्रत-यम नियमादि प्रारम्भ। इष्टि। शुक्र हस्त नक्षत्र में 17/09 पर।
नवम्बर 2020
कार्तिक कृष्ण पक्ष

01.रवि-कार्तिक मास कृष्ण पक्षारम्भ। कार्तिक मासीय व्रत-यम नियमादि प्रारम्भ। कार्तिक मास में द्विदल (दाल) का त्याग करना चाहिए। तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा।  
02.सोम-अशून्य शयन द्वितीया 2 व्रत।
03.मंगल-बुध मार्गी 23/20 पर।
04.बुध-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 19/57 पर। करवा चौथ। करक चतुर्थी व्रत। दशरथ चतुर्थी। दशरथ ललिता व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। ईद-ए-मौलाद। 
06.शुक्र-स्कन्द षष्ठी व्रत। सूर्य विशाखा नक्षत्र में 08/14 पर। 05 तिथि वृद्धि।      
08.रवि-अहोई अष्टमी व्रत सबका (सायं कालीन अष्टमी में)।
09.सोम-श्री गुरु हरराय जोति जोत। श्री गुरु हरकिशन गुरयायी। 09 तिथि क्षय।
11.बुध-रम्भा एकादशी व्रत सबका। आज आकाश में दीपदान करना चाहिये। बुध स्वाती नक्षत्र में 21/34 पर। डशुक्र चित्रा नक्षत्र में 15/01 पर।
12.गुरू-गोवत्स पूजा। गो वत्स द्वादशी (प्रदोष व्यापिनी द्वादशी में) नारी कर्त्तक नीरांजन विधि 5 दिन तक। वसु द्वादशी। धन त्रयोदशी। धनतेरस (देशाचार से)। धन्वन्तरि जयन्ती। यम पंचकारम्भ।
13.शुक्र-प्रदोष व्रत। धन त्रयोदशी। धनतेरस। श्री हनुमान जयन्ती। हनुमान जी का जन्म सायं मेष लग्न में (हनुमान जी का दर्शन पूजन)। नरक चतुर्दशी व्रत। रुप चतुर्दशी। सायँ प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात् घर में दीपदान करना चाहिए। कामेश्वरी जयन्ती। मास शिवरात्रि व्रत। काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में)। निशामुख में यम के लिए घर से बाहर दीपदान। गो त्रिरात्र व्रत प्रारम्भ। अरुणोदय काल पंचकारम्भ।
14.शनि-श्राद्ध की अमावस्या। दीपावली। प्रातः हनुमद्दर्शन। प्रदोष काल में लक्ष्मीन्द्र-कुबेरादि पूजा (प्रदोष काल 17/10 से 19/48 तक। खाता (बसना पूजा) महानिशीथ काल में महालक्ष्मी पूजा। महाकाली पूजा। महानिशीथ काल 23/14 से 24/06 बजे तक। शेष रात्रि में दरिद्र निःस्सारण। महावीर निर्वाण दिवस (जैन)। स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं निर्वाण दिवस। ऋषि बोधोत्सव। स्वामी दयानन्द निर्वाण दिवस। गौरी-केदार व्रत। जवाहरलाल नेहरू जन्म दिवस, बाल दिवस। मंगल मार्गी 19/02 पर।
15.रवि-स्नान-दानादि की अमावस्या। अन्नकूट। गोवर्धन पूजा। बलि पूजा। बलि प्रतिपदा। सायं प्रदोष बेला में बलिपूजा। सायं द्यूत क्रीड़ा। यष्टिकार्षण। नारीकर्त्तक नीरांजन विधि समाप्त। यम पंचक समाप्त। गौ-क्रीड़ा। गो-संवर्धन सप्ताह प्रारम्भ। मार्गपाली बंगाल।
कार्तिक शुक्ल पक्ष
16.सोम-चन्द्र दर्शन मु.15 महर्घ। भ्रातृ द्वितीया। यम द्वितीया। चित्रगुप्त पूजा। यम पूजा दीप दानादि। यमुना स्नान। कलम दावात पूजन। भैया दूज। भगिनी गृह में भोजन। विश्वकर्मा पूजा (तिथि अनुसार) श्री गुरू ग्रन्थ साहब गुरयायी दिवस। 02 तिथि क्षय। सूर्य की वृश्चिक संक्रान्ति 06/54 पर। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 13/18 तक। दीप वस्त्र, दान, नर्मदा में स्नान, संकल्पादि में प्रयोजनीय हेमन्त ऋतु प्रारम्भ। आकाश दीप-दान समाप्त। नेपाली संवत् 1141 वीर निर्वाण संवत् 2547 प्रारम्भ। गुर्जर नव सम्वत्सरारम्भ 2077। शुक्र तुला राशि में 25/02 पर।   
17.मंगल-हिजरी रवि उस्सानी 04 माह शुरू।
18.बुध-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। दूर्वा गणपति व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम।
19.गुरू-सौभाग्य पंचमी व्रत। पाण्डव पंचमी। ज्ञान पंचमी (जैन)। सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक भुक्त खरना)। सतगुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह जोति जोत। सूर्य अनुराधा नक्षत्र में 14/12 पर।
20.शुक्र-सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ)। सायंकाल प्रथमार्घ्य दान। अरुणोदय काल में द्वितीयार्घ्य दान। गुरू मकर राशि में 13 18 पर 
21.शनि-कल्पादि। सूर्य षष्ठी व्रत का पारण। सूर्य सायन धनु राशि में 26/13 पर। बुध विशाखा नक्षत्र में 18/28 पर।  
22.रवि-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री गोपाष्टमी। गो-पूजा एवं श्रृंगार। गायों को यवन्नादि दान। गो संवर्धन सप्ताह समाप्त। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष मासारम्भ। शुक्र स्वाती नक्षत्र में 10/35 पर।      
23.सोम-अक्षय नवमी व्रत। जगद्धात्री पूजा। कूष्माण्ड नवमी। त्रेता युगादि (मतान्तर से)। स्वर्णयुक्त कूष्माण्ड दान। मथुरा प्रदक्षिणा। विष्णु त्रिरात्रारम्भ। विष्णु प्रतिमा सहित तुलसी पूजा द्वादशी तक, तत्पश्चात् प्रतिमादान। धातृ (आँवला) वृक्ष की परिक्रमा-पूजन-तर्पण, तत्पश्चात् आँवला वृक्ष के नीचे भोजन। 
25.बुध-प्रबोधिनी एकादशी व्रत सबका। देवोत्थानी एकादशी। तुलसी विवाहरम्भ। ईख रस का प्राशन। भीष्म पंचकारम्भ। तुलसी विवाहोत्सव। श्री विष्णु त्रिरात्र समाप्त। चातुर्मास्य व्रत-यम-नियमादि समाप्त। द्विदल (दाल) दान। हरिवासर 29/11 से।
26.गुरू-मन्वादि। कवि कुलगुरु कालिदास जयन्ती। हरिवासर 21/21 तक।
27.शुक्र-प्रदोष व्रत। फातिहा यजदहूम।
28.शनि-रोटक व्रत समाप्त। निशीथ काल व्यापिनी चतुर्दशी में वैकुण्ठ चतुर्दशी 14 व्रत। अरुणोदय काल में मणिकर्णिका घाट पर स्नान। निशीथ काल में महाविष्णु पूजा। श्री काशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस। नर्मदेश्वर शिवलिंग को तुलसी पत्र समर्पण। बुध वृश्चिक राशि में 07/04 पर।
29.रवि-व्रत की पूर्णिमा। कार्तिक व्रतोद्यापन। त्रिपुरोत्सव। त्रिपुरा पूर्णिमा। पुष्कर मेला (अजमेर)।
30.सोम-स्नान-दानादि की कार्तिकी पूर्णिमा। मत्स्यावतार। मन्वादि। रास पूर्णिमा। रथयात्रा (जैन)। मन्वादि। भृगु आश्रम (बलिया) ददरी में स्नान का विशेष महत्व है। चातुर्मास्य समाप्त। (जैन)। श्री निम्बार्क जयन्ती। श्री गुरु नानक जयन्ती। कार्तिकेय दर्शन। हरिहर क्षेत्र का मेल (सोनपुर)। भीष्म पंचक समाप्त। कार्तिक मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त। गोपद्म व्रत समाप्त। बुध अनुराधा नक्षत्र में 10/30 पर। बुध अस्त पूर्व में 07/20 पर।
दिसम्बर 2020
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
01.मंगल-मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्षारम्भ। मार्गशीर्ष मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। अशून्य शयन द्वितीया 2 व्रत।
02.बुध-सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में 18/33 पर। शुक्र विशाखा नक्षत्र में 28/36 पर।
03.गुरू-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 19/36 पर। सौभाग्य सुन्दरी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। 
07.सोम-श्री महाकाल भैरवाष्टमी। श्री महाकाल भैरव जयन्ती। सायंकाल अष्टमी में श्री भैरव जी का दर्शन पूजन। भैरव उत्पत्ति। भैरव जयन्ती। कालाष्टमी।     
08.मंगल-प्रथमाष्टमी (उड़ीसा)। बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में 23/29 पर। 
10.गुरू-शुक्र वृश्चिक राशि में 29/17 पर।
11.शुक्र-उत्पन्ना एकादशी व्रत सबका। वैतरणी व्रत। 
12.शनि-शनि प्रदोष व्रत (पुत्रार्थियों को यह व्रत करना चाहिए)। 13 तिथि क्षय।
13.रवि-मास शिवरात्रि व्रत। शुक्र अनुराधा नक्षत्र में 21/23 पर।
14.सोम-स्नान-दान-श्राद्धादि की सोमवती अमावस्या (आज तैल-स्पर्श का निषेध है)। अन्वाधान। कमला जयन्ती। गौरीतपो व्रत। महाव्रतारम्भ।ा
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
15.मंगल-मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्षारम्भ। रुद्रव्रत (पीड़िया)। आधी रात के बाद पीड़िया का नदी या तालाब में विसर्जन। सूर्य की धनु संक्रान्ति एवं सूर्य मूल नक्षत्र में 21/32 पर। चन्द्र दर्शन मुहुर्त 30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल 15/08 से संक्रान्ति काल तक। दीप वस्त्र, दान, गोदावरी में स्नान। धनु (खर) मासारम्भ।
16.बुध-चन्द्रदर्शनम् मु.30 साम्यर्घ।
17.गुरू-रम्भा तृतीया। सतगुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह गुरयायी। हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू। बुध मूल नक्षत्र धनु राशि में 11/38 पर। 
18.शुक्र-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।
19.शनि-नागपंचमी व्रत। श्री राम विवाहोत्सव। गुह्य षष्ठी व्रत। (महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है)। मूलक रुपिणी षष्ठी (बंगाल)। स्कन्द षष्ठी व्रत (सायंकालीन षष्ठी में)। श्री अन्नपूर्णा षष्ठी व्रत। गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस।
20.रवि-चम्पा षष्ठी व्रत। सन्त तारण तरण जयन्ती (जैन) मध्य प्रदेश।
21.सोम-मित्र सप्तमी। भक्त नरसिंह मेहता जयन्ती। सूर्य सायन मकर राशि में 15/33 पर। सूर्य सायन उत्तरायण। सायन शिशिर ऋतु प्रारम्भ। दैत्यों का मध्यान्ह देवताओं की मध्य रात्रि।  
22.मंगल-श्री दुर्गाष्टमी व्रत। अयन करिदिन। राष्ट्रीय पौष मासारम्भ।
23.बुध-कल्पादि नवमी। नवमी में नन्दा देवी के पूजन से विष्णु लोक की प्राप्ति।      
24.गुरू-मंगल अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 10/19 पर। शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में 13/26 पर।
25.शुक्र-मोक्षदा एकादशी व्रत सबका। गीता जयन्ती। मौनी एकादशी (जैन)। वैकुण्ठ एकादशी। क्रिसमस डे (बड़ा दिन)। बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 21/20 पर।
26.शनि-अखण्ड द्वादशी।
27.रवि-प्रदोष व्रत। अनंग त्रयोदशी व्रत।
28.सोम-पिशाच मोचन चतुर्दशी। कपर्दीश्वर दर्शन पूजन। काशी में पिशाचमोचन पर पार्वण श्राद्ध करने से पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है। सूर्य पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 23/45 पर।  
29.मंगल-व्रत की पूर्णिमा। श्री विद्या जयन्ती। दत्तात्रेय जयन्ती। श्री दत्त जयन्ती। बत्तीसी पूर्णिमा 15।
30.बुध-स्नान-दानादि की अग्रहायणी पूर्णिमा। गुरु ग्रन्थ साहब का वार्षिकोत्सव। मार्गशीर्ष मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त।
पौष कृष्ण पक्ष
31.गुरू-पौष मास कृष्ण पक्षारम्भ। पौष मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ।